मदन मोहन गेट थाना क्षेत्र में 97 लाख की चोरी का खुलासा

By Liberal Media

Published On:

Date:

आगरा के मदन मोहन गेट थाना क्षेत्र में हुई बड़ी चोरी का पुलिस ने महज 7 घंटे में सफल खुलासा कर दिया। फर्म हरमीरा फुटकेयर से चोरी हुए 97 लाख रुपये के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी नीरज, आकाश और अशोक फर्म के पूर्व कर्मचारी हैं। आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई ₹96,95,500 नगद, कैश बैग और बैंक रसीदें बरामद की गई हैं। तीनों की गिरफ्तारी शाहगंज रेलवे पुल के पास से की गई।

इस कार्रवाई को एमएम गेट पुलिस, साइबर सेल और काउंटर इंटेलिजेंस की संयुक्त टीम ने अंजाम दिया। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से व्यापारिक प्रतिष्ठानों में राहत का माहौल है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights