मैनपुरी में कोचिंग सेंटर के बाहर छात्राओं से अश्लील हरकतें करने और हुड़दंग मचाने वाले युवकों के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। वायरल वीडियो के संज्ञान में आने के बाद शहर कोतवाली पुलिस ने त्वरित कदम उठाते हुए 10 वाहनों को सीज़ कर दिया, जबकि 8 युवकों को हिरासत में लिया गया है।
जानकारी के अनुसार, हरिदर्शन नगर स्थित एक कोचिंग सेंटर के बाहर कुछ युवक लगातार छात्राओं से अश्लील हरकतें कर रहे थे और सड़क पर शोर-शराबा व हुड़दंग मचा रहे थे। इस दौरान किसी ने पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा।
पुलिस ने मौके पर कार्रवाई करते हुए हुड़दंग करने वाले युवकों को हिरासत में लिया और उनके खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही, नियमों का उल्लंघन करने वाले 10 दोपहिया वाहनों को सीज़ किया गया है।
पुलिस अधिकारियों ने साफ कहा है कि छात्राओं की सुरक्षा से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा और सार्वजनिक स्थानों पर अश्लीलता व हुड़दंग करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहे








