मैनपुरी में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया पूरी होने के बाद जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने मतदाताओं को आश्वस्त किया है कि किसी भी वास्तविक मतदाता का वोट गलत तरीके से नहीं काटा जाएगा।
डीएम अंजनी कुमार सिंह ने स्पष्ट कहा कि जिन मतदाताओं के नाम हटने की आशंका है, उन्हें परेशान होने की जरूरत नहीं है। मूल मतदाता का नाम मतदाता सूची में बना रहेगा। उन्होंने बताया कि SIR प्रक्रिया पूरी होने के बाद भी वोटर लिस्ट का अद्यतन कार्य लगातार चलता रहता है।
जिलाधिकारी के अनुसार, चुनाव आयोग के निर्देशों का पूरी तरह पालन किया जा रहा है और किसी भी मतदाता का गलत तरीके से नाम नहीं हटेगा। जिले की चारों विधानसभा क्षेत्रों में कुल 14 लाख से अधिक मतदाता हैं, जिनमें से करीब दो लाख नाम मृतक, स्थान परिवर्तन एवं अन्य कारणों से हटाए गए हैं।
डीएम ने कहा कि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी है और योग्य मतदाताओं के अधिकार पूरी तरह सुरक्षित हैं।








