राजधानी लखनऊ के नगराम थाना क्षेत्र अंतर्गत कूबहरा गांव के बाहर खेत के पास नर कंकाल मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। कंकाल दिखाई देने पर ग्रामीणों में दहशत फैल गई और तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।
सूचना पर पहुंची नगराम थाना पुलिस ने क्षेत्र की घेराबंदी कर जांच शुरू की। कंकाल से कुछ दूरी पर एक साड़ी भी बरामद हुई है, जिससे आशंका जताई जा रही है कि कंकाल किसी महिला का हो सकता है। साड़ी मिलने के बाद मामले की गंभीरता और बढ़ गई है।
नगराम थाना प्रभारी विवेक कुमार के अनुसार, करीब 20 दिन पहले क्षेत्र से एक महिला की गुमशुदगी दर्ज की गई थी। प्रारंभिक जांच में कंकाल उसी लापता महिला का होने की आशंका है, हालांकि पुष्टि पोस्टमार्टम और डीएनए रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगी।
पुलिस ने कंकाल को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम व डीएनए जांच के लिए भेज दिया है। साथ ही आसपास के लोगों से पूछताछ और गुमशुदगी से जुड़े रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं। जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।राजधानी लखनऊ के नगराम थाना क्षेत्र अंतर्गत कूबहरा गांव के बाहर खेत के पास नर कंकाल मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। कंकाल दिखाई देने पर ग्रामीणों में दहशत फैल गई और तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।
सूचना पर पहुंची नगराम थाना पुलिस ने क्षेत्र की घेराबंदी कर जांच शुरू की। कंकाल से कुछ दूरी पर एक साड़ी भी बरामद हुई है, जिससे आशंका जताई जा रही है कि कंकाल किसी महिला का हो सकता है। साड़ी मिलने के बाद मामले की गंभीरता और बढ़ गई है।
नगराम थाना प्रभारी विवेक कुमार के अनुसार, करीब 20 दिन पहले क्षेत्र से एक महिला की गुमशुदगी दर्ज की गई थी। प्रारंभिक जांच में कंकाल उसी लापता महिला का होने की आशंका है, हालांकि पुष्टि पोस्टमार्टम और डीएनए रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगी।
पुलिस ने कंकाल को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम व डीएनए जांच के लिए भेज दिया है। साथ ही आसपास के लोगों से पूछताछ और गुमशुदगी से जुड़े रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं। जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।