साभर हिरण की हत्या कर सींग काटने का मामला, वीडियो वायरल

By Liberal Media

Published On:

Date:

फिरोजाबाद जनपद के थाना नसीरपुर क्षेत्र अंतर्गत रामनगर गांव के खेतों में साभर हिरण की हत्या कर उसके सींग काटने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मरे हुए हिरण के सींग काटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पूरे घटनाक्रम का खुलासा हुआ है।

वायरल वीडियो में चार से पांच लोग दिखाई दे रहे हैं, जिनमें एक युवक आरी से हिरण के सींग काटता नजर आ रहा है। वीडियो सामने आने के बाद वन विभाग के कर्मचारियों की उस कहानी की पोल खुल गई, जिसमें घटना के दिन हिरण को नीलगाय बताकर लोगों को गुमराह किया जा रहा था।

हिरण के सींग काटने का वीडियो वायरल होते ही मामले ने तूल पकड़ लिया, जिसके बाद वन विभाग और पुलिस हरकत में आई। पूरे घटनाक्रम में अब तक एक आरोपी की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

वहीं इस मामले में वन विभाग के कर्मचारी प्रशांत यादव की भूमिका पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि प्रशांत यादव खुलेआम लोगों को गुमराह करता रहा, लेकिन अब तक उसके खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights