डीएम घनश्याम मीणा ने देर रात जिला अस्पताल व रैन बसेरों का किया निरीक्षण

By Liberal Media

Published On:

Date:

हमीरपुर – जिलाधिकारी घनश्याम मीणा ने देर रात जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने भर्ती मरीजों से बातचीत कर समय से इलाज, दवाइयों और चिकित्सकीय सुविधाओं की जानकारी ली।

इसके बाद जिलाधिकारी रैन बसेरा, बस स्टैंड और वृद्धा आश्रम भी पहुंचे, जहां व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जरूरतमंदों को कंबल वितरित कर ठंड से बचाव के निर्देश दिए गए।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights