फिरोजाबाद – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के निर्देशन में थाना नसीरपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली।
दिनांक 29/30-12-2025 को हुई हत्या की घटना में वांछित मुख्य आरोपी अरुण उर्फ मिर्ची को पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया गया।
मुठभेड़ के दौरान अभियुक्त के पैर में गोली लगी और वह घायल हुआ। उसके कब्जे से 01 अवैध तमंचा 315 बोर (आला कत्ल), 01 जिन्दा कारतूस और 01 खोखा बरामद हुआ।








