फिरोजाबाद – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के निर्देशन में थाना जसराना पुलिस ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म के आरोपी सहरोज खान को पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया।
मुठभेड़ के दौरान अभियुक्त के पैर में गोली लगी और वह घायल हुआ। जांच में उसके कब्जे से 01 अवैध तमंचा, 01 जिन्दा और 02 खोखा कारतूस बरामद हुए।
सहरोज खान पर थाना जसराना के मु0अ0सं0 12/2026 में धारा 64/123/351(2) बीएनएस और धारा 3/4 पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज था और वह वांछित था।
एसपी देहात अनुज चौधरी ने पूरे मामले की जानकारी दी और कार्रवाई की पुष्टि की।








