पशुबाड़े में आग, एक पशु की मौत, तीन भैंस झुलसी

By Liberal Media

Published On:

Date:

सिकंदरा, कानपुर देहात – राजपुर थाना क्षेत्र के वैना गाँव में सोमवार रात अज्ञात कारणों से एक पशुबाड़े में आग लग गई। इस घटना में किसान शिवशंकर की एक भैंस की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य भैस झुलस गईं।

ग्रामीणों ने सबमर्सिबल पंप से पानी लाकर आग पर काबू पाया। शिवशंकर ने बताया कि उन्होंने रात आठ बजे पशुबाड़े में ताला लगाकर खाना खाया और जब रात करीब 9 बजे वापस आए तो आग भड़क चुकी थी।

आग बुझाने में देर होने के कारण पशुओं और भुसा-चारे के साथ कुछ राशन भी जलकर नष्ट हो गया। ग्राम प्रधान फतेहबहादुर सिंह ने मामले की सूचना पुलिस और तहसील प्रशासन को दी, जिन्होंने मौके पर पहुँचकर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights