कानपुर–कमिश्नरेट के साउथ के किदवई नगर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर वांछित इनामी अभियुक्त दिलीप राय को गिरफ्तार किया। पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई बड़ी सफलता मानी जा रही है।
50 हजार रुपये के इनामी दिलीप राय को प्रयागराज से गिरफ्तार किया गया। आरोपी ग्राम डमरुआ, थाना सिकरारा, जनपद जौनपुर का रहने वाला है और उसके खिलाफ धोखाधड़ी, रंगदारी, धमकी और आपराधिक षड्यंत्र जैसी गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अपराधियों में हड़कंप मच गया।








