रिहायशी झोपड़ी में आग, नौ बकरियों की जलकर मौत

By Liberal Media

Published On:

Date:

बलिया–गड़वार थाना क्षेत्र के बभनौली ग्राम सभा गोविंदपुर, बिंद टोली में सोमवार देर रात अज्ञात कारणों से एक रिहायशी झोपड़ी में आग लग गई। इस हादसे में झोपड़ी के अंदर बंधी नौ बकरियां जिंदा जल गईं, जिससे गरीब परिवार को भारी आर्थिक नुकसान हुआ।

यह झोपड़ी मजदूर रामजीत बिंद की थी। घटना के समय उनकी पत्नी और चार बच्चे खाना खाकर सो रहे थे। अचानक आग भड़क उठी, परिजन भागकर अपनी जान बचाने में सफल हुए।

ग्रामीणों और अधिकारियों के प्रयास से आग पर काबू पाया गया, लेकिन झोपड़ी में रखा राशन, बिस्तर और अन्य गृहस्थी का सामान पूरी तरह जलकर राख हो चुका था। मौके पर नायब तहसीलदार प्रदीप यादव और हल्का दरोगा हाफिज खान ने मुआयना किया। पूर्व प्रधान राजेश बिंद सहित ग्रामीण भी मौजूद रहे और पीड़ित परिवार को सहायता दिलाने की मांग की।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights