रसड़ा के अमर शहीद भगत सिंह इंटर कॉलेज में छात्रों-प्रधानाचार्य विवाद से मचा हड़कंप

By Liberal Media

Published On:

Date:

बलिया। रसड़ा स्थित अमर शहीद भगत सिंह इंटर कॉलेज में मंगलवार को छात्रों और प्रधानाचार्य के बीच तीखी नोकझोंक के कारण कॉलेज परिसर में अफरा-तफरी मच गई। विवाद ने उग्र रूप ले लिया और पढ़ाई का माहौल पूरी तरह प्रभावित हुआ।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बहस इतनी बढ़ गई कि दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। स्थिति बिगड़ने पर अन्य शिक्षकों ने बीच-बचाव कर माहौल को शांत कराया। प्रधानाचार्य ने दो अध्यापकों पर छात्रों को उकसाने का आरोप लगाया है, जबकि छात्रों का कहना है कि उन्हें अपनी बात रखने का अवसर नहीं दिया गया।

पूरे दिन इस घटना को लेकर चर्चाओं का दौर रहा। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन कॉलेज का माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights