मऊ। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के कैलेंडर तिराहे के पास मंगलवार देर शाम एक भीषण सड़क हादसा हो गया। नाथ भारत गैस एजेंसी के समीप एक अनियंत्रित ब्रेजा कार पलटकर सड़क किनारे खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों की पहचान केरमा ग्राम सभा निवासी अंश राय, गोलू यादव और नितेश के रूप में हुई है। सूचना पर पहुंचे स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को 108 एंबुलेंस द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुहम्मदाबाद गोहना ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद कुछ देर तक मौके पर अफरा-तफरी का माहौल रहा।








