गोला, गोरखपुर। अग्रणी बैंकों में शामिल यूको बैंक की बड़हलगंज शाखा में मंगलवार को 84वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर और व्यापार मंडल अध्यक्ष श्रीकांत सोनी ने शाखा प्रबंधक प्रमोद गुप्ता के साथ केक काटकर स्थापना दिवस की बधाई दी।
इस अवसर पर शाखा प्रबंधक प्रमोद गुप्ता ने कहा कि यूको बैंक की स्थापना आजादी की लड़ाई के दौर में उद्योगपति घनश्याम दास बिड़ला द्वारा की गई थी। उन्होंने बताया कि बैंक लगातार खाताधारकों को सुलभ और त्वरित सेवाएं प्रदान कर रहा है।
कार्यक्रम में डॉ. श्रीराम गुप्ता, डॉ. मुनिश यादव, अनिल सोनी, सोहन सोनी, सभासद दीपक शर्मा, अमलेश कुमार, अविनाश मणि त्रिपाठी, मनोज कुमार गौतम, आस्था कुमारी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।








