भूमि विवाद में दो पक्ष भिड़े, 11 नामजद व 10 अज्ञात पर मुकदमा

By Liberal Media

Published On:

Date:

गोला थाना क्षेत्र के ग्राम भवाजीतपुर में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस ने क्रॉस मुकदमा दर्ज करते हुए कुल 11 नामजद और 10 अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया है।

एक पक्ष की ओर से रंजीत कुमार ने आरोप लगाया कि जमीन विवाद को लेकर गाली-गलौज और मारपीट की गई, जिसमें वह, उनकी पत्नी और मां घायल हुईं। वहीं दूसरे पक्ष से सुनील कुमार ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि शराब के नशे में आए लोगों ने उनके परिवार के साथ मारपीट की।

पुलिस ने दोनों मामलों में भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी राहुल शुक्ल ने बताया कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights