बदायूं जनपद के थाना मूसाझाग क्षेत्र के गांव गिधौल निवासी 23 वर्षीय योगेश कुमार पुत्र डोरी लाल ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया गया कि योगेश सुबह डेरी पर दूध देकर घर लौटा था, जिसके बाद वह खेत की ओर चला गया।
परिजनों के अनुसार योगेश तीन भाइयों और एक बहन में सबसे छोटा था। उसकी ससुराल कोतवाली दातागंज क्षेत्र के बिहारीपुर गांव में है और उसकी शादी मई 2025 में हुई थी। घटना की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।








