गाजियाबाद। लोनी थाना क्षेत्र में हुए आकाश हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। चिरौड़ी गांव के पास मिले युवक के शव के मामले में जांच के बाद सामने आया कि आकाश की हत्या उसके ही करीबी लोगों ने की थी। पुलिस ने मृतक के चचेरे भाई बादल और उसके दोस्त चिंटू को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, आकाश अपने चचेरे भाई बादल और उसके दोस्त चिंटू के साथ शराब पी रहा था। इसी दौरान किसी बात को लेकर तीनों के बीच विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर गुस्से में आकर बादल और चिंटू ने मिलकर आकाश का गला घोंट दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के बाद दोनों आरोपी शव को चिरौड़ी गांव के पास फेंककर फरार हो गए।
घटना की जानकारी मिलने पर लोनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में कोई प्रत्यक्ष सुराग नहीं मिला। इसके बाद पुलिस ने घटनास्थल से बरामद शराब की बोतल को अहम साक्ष्य मानते हुए उस पर लगे बारकोड की मदद से शराब की खरीद से जुड़े रिकॉर्ड








