सिगरा पुलिस व एसओजी की कार्रवाई, टप्पेबाज गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार

By Liberal Media

Published On:

Date:

वाराणसी। थाना सिगरा पुलिस और एसओजी की संयुक्त कार्रवाई में टप्पेबाजी कर आभूषण चोरी करने वाले गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार किए गए। पुलिस ने आरोपियों के पास से ₹1.62 लाख नकद, 848 सोने की नाक की कील (अनुमानित कीमत करीब ₹17 लाख) और दो फर्जी आधार कार्ड बरामद किए हैं। आरोपियों ने वाहन से तेल गिरने का बहाना बनाकर आभूषण व्यापारी से चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights