लखनऊ। विकसित भारत–जी राम जी (VB-G RAM G) कानून को लेकर राजधानी लखनऊ के लोक भवन में आयोजित प्रेस वार्ता में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानून के उद्देश्य और सरकार के विज़न को स्पष्ट किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह कानून ग्रामीण भारत को आत्मनिर्भर बनाने, रोजगार के नए अवसर सृजित करने और गांवों की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
सीएम योगी ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि विकास का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। उन्होंने बताया कि यह कानून ग्रामीण क्षेत्रों में योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और पारदर्शिता को बढ़ावा देगा। मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ दल भ्रम फैलाने का प्रयास कर रहे हैं, जबकि सरकार पूरी निष्ठा से जनहित में कार्य कर रही है।
मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि कानून को लेकर जनजागरूकता अभियान चलाया जाएगा, ताकि ग्रामीणों को इसके लाभों की पूरी जानकारी मिल सके।








