अंकिता भंडारी हत्याकांड: पिता की अपील, 11 जनवरी को उत्तराखंड बंद

By Liberal Media

Published On:

पौड़ी। अंकिता भंडारी हत्याकांड में कथित वीआईपी के खिलाफ कार्रवाई न होने से नाराज अंकिता के पिता वीरेंद्र भंडारी ने 11 जनवरी को उत्तराखंड बंद का आह्वान किया है। उन्होंने जनता, व्यापारियों और सामाजिक संगठनों से शांतिपूर्ण बंद को सफल बनाने की अपील की। वीरेंद्र भंडारी ने आरोप लगाया कि सरकार प्रभावशाली लोगों को बचा रही है और अब तक अंकिता को न्याय नहीं मिला है। प्रदेशभर में वीआईपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन तेज हो गए हैं।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights