दिव्यांगजनों की सेवा ही सच्ची ईश्वर-पूजा है: विधायक डॉ. सुनील पटेल

By Liberal Media

Published On:

Date:

वाराणसी। कड़ाके की ठंड और शीतलहर से राहत दिलाने के उद्देश्य से रोहनिया विधायक डॉ. सुनील पटेल ने नए वर्ष के अवसर पर दिव्यांगजनों के साथ समय बिताते हुए कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया। यह कार्यक्रम अमरावती पुरुषोत्तम राजकीय बहुउद्देशीय दिव्यांग संस्थान एवं बचपन डे केयर सेंटर, खुशीपुर परिसर में विधायक के व्यक्तिगत सहयोग से संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक डॉ. सुनील पटेल ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर किया। इस दौरान दिव्यांगजनों और बच्चों को कंबल व उपहार वितरित किए गए, जिन्हें पाकर उनके चेहरे खुशी से खिल उठे।

विधायक डॉ. सुनील पटेल ने सरकार द्वारा दिव्यांगजनों के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि दिव्यांग और असहाय लोगों की सेवा करना भगवान की पूजा के समान है। समाज की जिम्मेदारी है कि ऐसे लोगों को सम्मान और सहयोग दिया जाए।

संस्थान के प्रभारी रमेश सिंह ने आए हुए अतिथियों का अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights