कनैल के जहरीले बीज खाने से दो सगी बहनों समेत तीन बच्चियों की मौत, गांव में मातम

By Liberal Media

Published On:

Date:

वाराणसी। मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के करधना गांव में रविवार–सोमवार को कनैल (कनेर) के जहरीले बीज खाने से दो सगी बहनों समेत तीन मासूम बच्चियों की दर्दनाक मौत हो गई। इस हृदयविदारक घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

जानकारी के अनुसार, करधना गांव निवासी मिथलेश प्रजापति की बेटियां हर्षिता (6) और अंशिका (3) पड़ोस की बच्ची नैंसी (4) पुत्री मनीष प्रजापति के साथ घर से कुछ दूरी पर खेल रही थीं। खेलते समय बच्चियों ने कनैल पुष्प में लगे जहरीले बीज को फल समझकर खा लिया। कुछ देर बाद तीनों को पेट दर्द की शिकायत हुई और हालत बिगड़ने लगी।

रविवार को हर्षिता की तबीयत अचानक गंभीर हो गई। परिजन उसे निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सोमवार सुबह छोटी बहन अंशिका की भी तबीयत बिगड़ी और इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। वहीं, पड़ोस की बच्ची नैंसी को ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया।

दो दिनों के भीतर तीन बच्चियों की मौत से गांव में कोहराम मच गया। सूचना पर मिर्जामुराद पुलिस मौके पर पहुंची।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights