देवरिया–कटसहरा माइनर ओवरफ्लो, सड़क पर बहा पानी, ग्रामीणों का प्रदर्शन

By Liberal Media

Published On:

Date:

सहजनवां (गोरखपुर)। सहजनवां ब्लॉक के ग्राम चांदपार पुलिया के पास मुखलिसपुर पंप कैनाल की शाखा देवरिया–कटसहरा माइनर में क्षमता से अधिक पानी छोड़े जाने के कारण नहर ओवरफ्लो हो गई। इससे साधन सहकारी समिति कटसहरा–चांदपार के पास सिधौली–कटसहरा सड़क पर पानी बहने लगा, जिससे राहगीरों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

सोमवार को ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा और उन्होंने नहर विभाग के खिलाफ सड़क पर खड़े होकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने माइनर में पानी कम किए जाने की मांग की। उनका कहना है कि खेतों की सिंचाई पूरी हो चुकी है, इसके बावजूद अधिक पानी छोड़े जाने से नहर कट रही है और बोई गई गेहूं की फसल डूब रही है। अब सड़क पर पानी बहने से दुर्घटना की आशंका भी बढ़ गई है।

प्रदर्शन में डॉ. उमानाथ वर्मा, राम आशीष पाल, डॉ. दिनेश चंद्र शुक्ला, सोनू सिंह, अमेरिका, संतोष, रामआशीष विश्वकर्मा, महेंद्र राय सहित कई ग्रामीण शामिल रहे।

इस संबंध में अवर अभियंता जितेंद्र कुमार चौहान ने बताया कि माइनर में पानी अधिक होने से ओवरफ्लो की स्थिति बनी है

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights