दुनिया ने माना भारत का लोहा

By Liberal Media

Published On:

Date:

-LiberalMedia

FY26 में GDP ग्रोथ अनुमान बढ़ाकर 7.6%
नई दिल्ली। वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं के बीच भारत की आर्थिक मजबूती पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मुहर लगती जा रही है। अमेरिका की प्रमुख ब्रोकरेज फर्म बैंक ऑफ अमेरिका ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए भारत की GDP वृद्धि दर का अनुमान 7% से बढ़ाकर 7.6% कर दिया है।
बैंक ऑफ अमेरिका के अनुसार, दूसरी तिमाही में 8.2% की मजबूत आर्थिक वृद्धि, घरेलू मांग में निरंतर मजबूती और भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा ब्याज दरों में कटौती से निवेश व खपत को सहारा मिला है। इन्हीं कारकों ने भारत की ग्रोथ स्टोरी को अन्य उभरती अर्थव्यवस्थाओं से कहीं आगे खड़ा कर दिया है।
रिपोर्ट में कहा गया है कि जब वैश्विक अर्थव्यवस्थाएं सुस्ती से जूझ रही हैं, ऐसे समय में भारत लगातार मजबूत प्रदर्शन कर रहा है। यह अनुमान भारत को आने वाले समय में वैश्विक विकास का प्रमुख इंजन साबित करता है।
आर्थिक विशेषज्ञों का मानना है कि विदेशी संस्थानों का यह भरोसा दर्शाता है कि भारत अब सिर्फ संभावनाओं की अर्थव्यवस्था नहीं, बल्कि ठोस प्रदर्शन के दम पर दुनिया का ध्यान खींचने वाली ताकत बन चुका है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights