कानपुर | यूपी बार काउंसिल चुनाव को लेकर सियासत तेज

By Liberal Media

Published On:

Date:

यूपी बार काउंसिल चुनाव: नरेश चंद्र त्रिपाठी ने विरोधियों पर लगाए साजिश के आरोप

कानपुर। उत्तर प्रदेश बार काउंसिल चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। कानपुर से वरिष्ठ अधिवक्ता और यूपी बार काउंसिल सदस्य पद के प्रत्याशी नरेश चंद्र त्रिपाठी ने प्रेसवार्ता कर अपने विरोधियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि उनकी बढ़ती लोकप्रियता से घबराकर उन्हें चुनाव लड़ने से रोकने की साजिश रची जा रही है।

कानपुर बार एसोसिएशन के पूर्व महामंत्री और अध्यक्ष नरेश चंद्र त्रिपाठी ने दावा किया कि प्रदेशभर के अधिवक्ताओं का उन्हें व्यापक समर्थन मिल रहा है और उनकी जीत लगभग तय है। इसी वजह से मौजूदा बार काउंसिल सदस्यों और प्रतिद्वंदी प्रत्याशियों में भय का माहौल है। उन्होंने आरोप लगाया कि एक बाहरी व्यक्ति के माध्यम से उनके खिलाफ झूठी याचिका दाखिल कराई गई, जिसे माननीय इलाहाबाद हाईकोर्ट ने निरस्त कर दिया।

त्रिपाठी ने बताया कि हाईकोर्ट ने रिट याचिका को आधारहीन मानते हुए खारिज कर दिया, वहीं बार काउंसिल के चुनाव अधिकारी ने भी संबंधित प्रार्थनापत्र को अस्वीकार कर दिया है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights