हरदोई में होटल संचालक पर वकीलों से मारपीट का आरोप, 3 अधिवक्ता घायल, प्रदर्शन व कार्यबहिष्कार

By Liberal Media

Published On:

Date:

हरदोई। शहर के कोतवाली क्षेत्र में स्थित रंजना होटल में रविवार शाम वकीलों के साथ मारपीट की घटना सामने आई है। इस हमले में तीन अधिवक्ता घायल हो गए, जिनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के विरोध में सोमवार को वकीलों ने प्रदर्शन करते हुए कार्यबहिष्कार किया और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।

कोतवाली देहात क्षेत्र के नयागांव मुबारकपुर निवासी अधिवक्ता रोहित सिंह ने कोतवाली शहर में तहरीर देकर बताया कि वह अपने साथी अधिवक्ता दीपक त्रिपाठी और दीपक पाल के साथ रंजना होटल में खाना पैक कराने गए थे। खाना तैयार होने में समय लगने पर वे बाहर पान मसाला की दुकान के पास खड़े थे। इसी दौरान होटल मालिक, उसके कर्मचारियों और पान मसाला दुकानदार से कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई।

आरोप है कि होटल मालिक और उसके चार–पांच कर्मचारियों ने तंदूर की सरिया और धारदार हथियारों से हमला किया, जिससे अधिवक्ता दीपक पाल गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गए। उन्हें हरदोई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights