कानपुर: ट्रेनों में चोरी करने वाले दो शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, लाखों के मोबाइल बरामद

By Liberal Media

Published On:

Date:

कानपुर। ट्रेनों में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए जीआरपी कानपुर ने बड़ी कार्रवाई की है। अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण और लंबित अभियोगों के निस्तारण के क्रम में जीआरपी थाना प्रभारी ओमनारायण सिंह के कुशल नेतृत्व में पुलिस टीम ने दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है।

जीआरपी पुलिस ने कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन के हैरिशगंज पुल से लगभग 50–60 कदम की दूरी पर, जूही यार्ड की ओर जाने वाले पैदल रास्ते में स्ट्रीट लाइट के खंभे के पास चेकिंग के दौरान दोनों अभियुक्तों को आवश्यक बल प्रयोग कर दबोचा। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान आशू खान पुत्र पप्पू उर्फ इकबाल अहमद और शिवम निषाद के रूप में हुई है।

पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वे स्टेशन के आउटर एरिया में छिपकर ट्रेनों के धीमे होने का इंतजार करते थे और खिड़की व दरवाजे के पास बैठे यात्रियों को निशाना बनाकर सामान की चोरी और छिनैती की घटनाओं को अंजाम देते थे।

पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से दो चोरी के मोबाइल फोन बरामद किए हैं,

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights