कानपुर। चमनगंज पुलिस ने स्कूटी से लूट की घटनाओं को अंजाम देने वाले दो शातिर लुटेरों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान सलीम और अल्तमश के रूप में की है।
पुलिस के अनुसार, दोनों अभियुक्त स्कूटी के जरिए राहगीरों को निशाना बनाकर मोबाइल लूट की वारदातों को अंजाम देते थे। आरोपियों के कब्जे से 7 मोबाइल फोन और एक स्कूटी बरामद की गई है।
जांच में सामने आया है कि दोनों अभियुक्तों के खिलाफ पहले से ही लूट और चोरी के कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर उनके आपराधिक नेटवर्क और अन्य वारदातों के संबंध में जानकारी जुटा रही है।








