वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद सौरभ दीक्षित के निर्देशन में थाना टूण्डला पुलिस टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने 10,000 रुपये के इनामिया वांछित अभियुक्त कमल उर्फ संजय को पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है।
मुठभेड़ के बाद पकड़े गए अभियुक्त के कब्जे से 01 अवैध तमंचा 315 बोर, 01 जिन्दा कारतूस, 02 खोखा कारतूस, 04 चाबियों का एक गुच्छा तथा बिना नंबर प्लेट की एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है।
पुलिस के अनुसार अभियुक्त लंबे समय से वांछित चल रहा था और उसकी गिरफ्तारी के लिए इनाम घोषित था। मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने सतर्कता दिखाते हुए उसे काबू में लिया। फिलहाल अभियुक्त के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है और उससे पूछताछ जारी है।








