मैनपुरी – शिक्षक का तबादला रुकवाने डीएम कार्यालय पहुंचे मासूम बच्चे

By Liberal Media

Published On:

Date:

मैनपुरी में शिक्षक के तबादले के विरोध में भावुक कर देने वाला दृश्य देखने को मिला। प्राइमरी विद्यालय ठाकुरपुर के शिक्षक मनीष का तबादला होने के बाद बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं अपने परिजनों के साथ जिला अधिकारी कार्यालय पहुंच गए।

मासूम बच्चों ने अपने प्रिय शिक्षक के प्रति प्रेम और लगाव जताते हुए तबादला रुकवाने की मांग की। बच्चों का कहना था कि शिक्षक मनीष से उन्हें पढ़ने में काफी मदद मिलती है और वे उन्हें छोड़कर नहीं जाना चाहते।

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए डीएम ने बच्चों की भावना और इच्छा को ध्यान में रखते हुए पूरे प्रकरण की जांच के निर्देश दिए हैं।

पूरा मामला थाना औंछा क्षेत्र के ग्राम ठाकुरपुर स्थित प्राइमरी विद्यालय का बताया जा रहा है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights