मिनी मैराथन व संगीत संध्या से नए साल की होगी शुरुआत
बरेली। छावनी परिषद बरेली द्वारा नए साल के अवसर पर स्वास्थ्य, स्वच्छता और सांस्कृतिक जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित की जा रही है। 12 जनवरी को मिनी मैराथन का आयोजन किया जाएगा, जिसमें युवा, खिलाड़ी और आम नागरिक भाग लेंगे। वहीं 27 जनवरी को भव्य सांस्कृतिक संध्या का आयोजन होगा, जिसमें प्रसिद्ध म्यूजिशियन विधि शर्मा प्रस्तुति देंगी। छावनी परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. तनु जैन के नेतृत्व में छावनी क्षेत्र को एक आदर्श और जागरूक क्षेत्र के रूप में विकसित करने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।








