भारत–नेपाल सीमा पर दर्दनाक हादसा, एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

By Liberal Media

Published On:

Date:

महराजगंज जिले के सोनौली बॉर्डर के पास भारत–नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। नेपाल की ओर से तेज रफ्तार में आ रही नेपाली नंबर प्लेट की बुलेट बाइक नेपाल बैरियर से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक घिसटती हुई इंडो–नेपाल “नो मैंस लैंड” को पार कर भारतीय सीमा में पहुंच गई।

हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दूसरे की हालत गंभीर बताई जा रही है। सीमा पर तैनात सुरक्षा बलों ने तत्काल घायल युवक को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां मौके पर पहुंच गईं। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights