फिरोजाबाद : फाइनेंस कंपनी के मैनेजर पर वर्कर को बंधक बनाकर पीटने का आरोप, केस दर्ज

By Liberal Media

Published On:

Date:

फिरोजाबाद जिले के टापा खुर्द निवासी वैभव चौहान के साथ आगरा की एक फाइनेंस कंपनी में अमानवीय बर्ताव का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि पोवोटल मैनेजमेंट फाइनेंस कंपनी के मैनेजर विपिन भदौरिया ने अपने दो साथियों सौरभ चौहान और रामनरेश के साथ मिलकर वर्कर वैभव चौहान को ऑफिस के शौचालय में बंद कर करीब पांच घंटे तक बेरहमी से पीटा।

पीड़ित का आरोप है कि उसे कपड़े उतरवाकर थर्ड डिग्री यातनाएं दी गईं, जिससे वह लहूलुहान हो गया। यह घटना आगरा के बरौली अहीर स्थित फाइनेंस कंपनी के ऑफिस में हुई। गंभीर हालत में देर शाम वैभव को छोड़ा गया, जिसके बाद वह किसी तरह रात करीब 10 बजे अपने घर फिरोजाबाद पहुंच पाया।

वैभव चौहान ने बताया कि उसने दो माह की बकाया सैलरी मांगी थी, इसी बात से नाराज होकर मैनेजर और अन्य कर्मचारियों ने उसके साथ मारपीट की और मरणासन्न हालत में आगरा से फिरोजाबाद भेज दिया।

घटना के बाद पीड़ित परिवार ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं पीड़ित परिवार ने पुलिस की कार्यशैली पर भी असंतोष जतात

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights