फिरोजाबाद: ट्रांसपोर्टर ने पार्टनर की पीट-पीटकर हत्या, एक आरोपी हिरासत में

By Liberal Media

Published On:

Date:

फिरोजाबाद जिले के थाना उत्तर क्षेत्र के ककरऊ कोठी इलाके में ट्रांसपोर्टर बालमुकुंद की उसके ही पार्टनर द्वारा पीट-पीटकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। मृतक आगरा का निवासी था। जानकारी के अनुसार, आगरा से कैंटर द्वारा परचून का माल लेकर आने के दौरान माल उतारते समय दोनों पार्टनरों के बीच विवाद हो गया। इसके बाद आरोपी पार्टनर गजेंद्र अपने साथियों के साथ बालमुकुंद को जबरन उठा ले गया और बेरहमी से पीटा। गंभीर हालत में इलाज के दौरान बालमुकुंद की मौत हो गई।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights