नाबालिग से दुष्कर्म की कोशिश करने वाला तांत्रिक गिरफ्तार

By Liberal Media

Published On:

Date:

आगरा। थाना जगदीशपुरा पुलिस ने नाबालिग किशोरी से अश्लील हरकत और दुष्कर्म की कोशिश करने वाले तांत्रिक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान भैरव बाबा उर्फ संतोषी के रूप में हुई है।

आरोप है कि तांत्रिक ने किशोरी को कमरे में बुलाकर रेप की कोशिश की। उसने किशोरी के पेट में जिन्न का बच्चा होने की बात कहकर डराया और दो दिन तक उसे बंधक बनाए रखा। इस दौरान आरोपी ने किशोरी का वीडियो बनाकर उसी के आधार पर ब्लैकमेल किया और जबरन कपड़े उतारने का प्रयास किया।

पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights