सात दिवसीय प्रवास पर वृंदावन पहुंचे संघ प्रमुख मोहन भागवत

By Liberal Media

Published On:

Date:

मथुरा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघ चालक डॉ. मोहन भागवत रविवार को सात दिवसीय प्रवास पर वृंदावन पहुंचे। उनके आगमन को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। मथुरा रेलवे स्टेशन पहुंचने के बाद वे सीधे वृंदावन स्थित केशव धाम रवाना हुए।

डॉ. मोहन भागवत 4 जनवरी से 10 जनवरी तक केशव धाम में प्रवास करेंगे। इस दौरान वे अखिल भारतीय कार्यकारिणी की सात दिवसीय बैठक की अध्यक्षता करेंगे। बैठक में सह-सरकार्यवाह सहित देशभर से करीब 50 वरिष्ठ पदाधिकारी भाग ले रहे हैं।

सूत्रों के अनुसार बैठक में संघ के विभिन्न प्रकल्पों की समीक्षा के साथ आगामी संगठनात्मक रणनीति पर मंथन किया जाएगा। प्रवास के दौरान संघ प्रमुख अक्षयपात्र संस्था के एक विशेष कार्यक्रम में शामिल होंगे और वृंदावन स्थित सुदामा कुटी के शताब्दी समारोह में भी सहभागिता करेंगे।

संघ प्रमुख के इस प्रवास को राजनीतिक और सामाजिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। कयास लगाए जा रहे हैं कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी उनसे मुलाकात कर सकते हैं,

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights