काशी में 72वीं सीनियर नेशनल वॉलीबॉल चैंपियनशिप का भव्य शुभारंभ

By Liberal Media

Published On:

Date:

वाराणसी के सिगरा स्टेडियम में 4 जनवरी को 72वीं सीनियर नेशनल वॉलीबॉल चैंपियनशिप का भव्य उद्घाटन हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से प्रतियोगिता का शुभारंभ किया, जबकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्टेडियम में उपस्थित रहकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

उद्घाटन समारोह में उत्तर प्रदेश वॉलीबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक भी मौजूद रहे। प्रधानमंत्री मोदी ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि वॉलीबॉल टीम भावना, संकल्प और सामूहिक जिम्मेदारी का खेल है, जो “एक भारत–श्रेष्ठ भारत” की भावना को साकार करता है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पिछले 11 वर्षों में भारत और उत्तर प्रदेश में खेलों का तेजी से विकास हुआ है। खेलो इंडिया अभियान के कारण ग्रामीण स्तर तक प्रतिभाओं को अवसर मिल रहा है, जिसका परिणाम राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदकों के रूप में दिख रहा है।

यह चैंपियनशिप 11 जनवरी तक चलेगी, जिसमें देशभर से पुरुष और महिला वर्ग की कुल 73 टीमें भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता में 1044 से अधिक खिलाड़ी हिस्सा ले रहे ह

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights