उन्नाव कांग्रेस को बड़ा झटका, जिला सचिव कुलदीप सिंह ने दिया इस्तीफा

By Liberal Media

Published On:

Date:

उन्नाव में कांग्रेस को बड़ा राजनीतिक झटका लगा है। जिला सचिव कुलदीप सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने माखी रेप कांड को लेकर पार्टी और मीडिया पर भ्रामक बयानबाज़ी करने का आरोप लगाया है।

कुलदीप सिंह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर आरोपी के समर्थन का गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि इससे पार्टी की छवि को नुकसान पहुंचा है। उन्होंने यह भी दावा किया कि प्रियंका गांधी के नेतृत्व में हुए चुनाव में पार्टी को मात्र 1500 वोट मिले, जो शीर्ष नेतृत्व की अनदेखी का परिणाम है।

अपने त्यागपत्र में कुलदीप सिंह ने कहा कि वह अपनी अंतरात्मा की आवाज़ पर यह निर्णय ले रहे हैं और ऐसे माहौल में पार्टी पद पर बने रहना उनके लिए संभव नहीं है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights