पारनकुंडा गौशाला में गौ तस्करी का प्रयास, पुलिस के पहुंचते ही तस्कर फरार

By Liberal Media

Published On:

Date:

सगड़ी/आजमगढ़ | आजमगढ़ जनपद की सगड़ी तहसील अंतर्गत अजमतगढ़ विकासखंड स्थित पारनकुंडा गौशाला में शनिवार–रविवार की रात गौ तस्करों ने बड़ी वारदात को अंजाम देने का प्रयास किया। तस्कर पिकअप वाहन के जरिए गौशाला परिसर में घुसे और गौवंश को ले जाने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन पुलिस की सूचना मिलते ही वे पिकअप और गौवंश छोड़कर मौके से फरार हो गए।

पुलिस के मौके पर पहुंचने पर एक पिकअप वाहन मिला, जिसमें लगभग तीन गौवंश लदे हुए थे, जबकि करीब एक दर्जन से अधिक गौवंश को बांधकर रखा गया था। घटना का वीडियो रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिससे प्रशासन में हड़कंप मच गया।

बताया गया कि घटना के समय गौशाला पर कोई कर्मचारी या सुरक्षा व्यवस्था मौजूद नहीं थी। शोरगुल सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पारनकुंडा ग्राम प्रधान को सूचना दी। ग्राम प्रधान द्वारा तत्काल लाटघाट पुलिस चौकी को जानकारी दी गई, जिसके बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे।

रविवार सुबह एसडीएम सगड़ी नायब तहसीलदार के साथ गौशाला पहुंचे।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights