रोटरी क्लब मऊ ने नववर्ष धूमधाम से मनाया, वार्षिक कैलेंडर का हुआ विमोचन

By Liberal Media

Published On:

Date:

मऊ। नववर्ष के शुभ अवसर पर रोटरी क्लब मऊ ने नगर के किडजी स्कूल, बकवाल में इनर व्हील क्लब और गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में नववर्ष समारोह हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ आयोजित किया। समारोह में रोटरी क्लब मऊ द्वारा प्रकाशित वार्षिक कैलेंडर का विधिवत विमोचन किया गया और इसे उपस्थित अतिथियों तथा सदस्यों के बीच वितरित किया गया।

कार्यक्रम में रोटरी और इनर व्हील क्लब के सदस्यों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। नववर्ष के उपलक्ष्य में केक कटिंग की गई और अतिथियों के लिए स्वादिष्ट रात्रि भोज का भी आयोजन किया गया।

इस अवसर पर क्लब के अध्यक्ष डॉ. अजीत कुमार सिंह, सचिव डॉ. एस. खालिद, इनरव्हील क्लब की अध्यक्ष मीना अग्रवाल एवं सचिव अंजुला द्विवेदी सहित अनेक सम्मानित सदस्य उपस्थित रहे। समारोह के सफल आयोजन में रोटेरियन सौरभ बरनवाल, तेज प्रताप तिवारी, मनीष तानवानी, राकेश अग्रवाल, सचिंद्र सिंह सहित अन्य सदस्यों का विशेष योगदान रहा

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights