मऊ /शारदा सेवा संस्थान, मऊ द्वारा रविवार को नगरपालिका कम्युनिटी हॉलमऊ, मऊ में “यूपी यूथ प्रोजेक्ट” के अंतर्गत युवा महोत्सव एवं सम्मान समारोह का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं में संवैधानिक मूल्यों की समझ, सामाजिक सहभागिता तथा रचनात्मक नेतृत्व क्षमता को सुदृढ़ करना रहा।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सहित लगभग 300 गणमान्य अतिथि एवं युवा प्रतिभागी उपस्थित रहे। इस दौरान विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ, युवाओं के विचारोत्तेजक वक्तव्य तथा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
मुख्य अतिथि श्री भारत भूषण (सचिव, पानी संस्थान, अयोध्या) ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि संविधान सभी के लिए समान रूप से अनुकूल है और युवा पीढ़ी को इसके व्यावहारिक उपयोग पर विशेष ध्यान देना चाहिए। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे केवल “शास्त्री” नहीं बल्कि “मिस्त्री” बनकर समाज में वास्तविक और ज़मीनी बदलाव लाएं।
ग्रामीण विकास संस्थान के सचिव शमीम अब्बासी ने कहा कि यूपी यूथ प्रोजेक्ट के माध्यम से युवा संविधान को समझ रहे हैं








