सहजनवां: पूर्व विधायक के साथ गरीबों को कंबल और बच्चों को स्कूल सामग्री वितरित

By Liberal Media

Published On:

Date:

सहजनवां, गोरखपुर। सहजनवा ब्लॉक के ग्राम गुल्टही में रविवार को जरूरतमंदों के बीच कंबल और बच्चों को कॉपी, कलम, किताब, स्कूल बैग आदि वितरित किए गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक यशपाल सिंह रावत रहे, जबकि गिरिश यादव, बलवंत सिंह और रतनसेन सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

कंबल वितरण में गुल्टही, रामपुर और प्रानपुर के कई गांवों से बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और ठंड से राहत पाई। आयोजनकर्ता प्रबंधक शारदा प्रसाद रावत और जनता इंटर कॉलेज सिधौली के अजीत सिंह यादव ने बताया कि गरीब, विधवा, दिव्यांग और बुजुर्गों के लिए यह पहल की गई।

पूर्व विधायक यशपाल सिंह रावत ने आयोजन की सराहना की और कहा कि यह नेक पहल प्रशंसनीय है। इस अवसर पर क्षेत्र के कई स्थानीय गणमान्य लोग और समाजसेवी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights