बांदा।नगर कोतवाली पुलिस ने जाली नोट बनाकर बाजार में सप्लाई करने वाले अंतर्जनपदीय गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से 1 लाख 12 हजार रुपये के नकली नोट, साथ ही नोट बनाने में प्रयुक्त प्रिंटिंग इंक, पेपर और दो मोबाइल बरामद किए गए हैं।
पुलिस के अनुसार गिरोह के अन्य दो सदस्य अभी फरार हैं और उनकी गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं। गिरफ्तार अभियुक्तों को नगर कोतवाली ले जाकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।








