इटावा में सड़क हादसा: पिता समेत दो पुत्रों की मौत

By Liberal Media

Published On:

Date:

इटावा। जसवंतनगर थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में बाइक सवार पिता और उसके दो मासूम पुत्रों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान 40 वर्षीय विनीत कुमार तथा उनके 10 वर्षीय पुत्र मोहित और 8 वर्षीय पुत्र निशांत के रूप में हुई है।

विनीत कुमार अपने दोनों बेटों के साथ सैफई क्षेत्र के भिडरुआ गांव से ससुराल में आयोजित छठी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान जमुना बाग के पास एक डंपर की चपेट में आने से तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। गश्त पर निकली पुलिस ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने डंपर को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights