कन्नौज में मंत्री असीम अरुण ने बारातघर व अन्नपूर्णा भवन का किया उद्घाटन

By Liberal Media

Published On:

Date:

कन्नौज। समाज कल्याण राज्यमंत्री असीम अरुण ने कन्नौज जिले के बंशीपुरवा बैसापुर पट्टी गांव में नव निर्मित बारातघर और अन्नपूर्णा भवन का उद्घाटन किया। इस दौरान ग्रामीणों ने मंत्री का जोरदार स्वागत किया। फीता काटकर उद्घाटन करते हुए मंत्री ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता की सराहना की।

राज्यमंत्री असीम अरुण ने कहा कि योगी सरकार की योजनाओं के तहत बने ये भवन गांव के लिए महत्वपूर्ण सौगात हैं। उन्होंने प्रधान रामपाल और निर्माण में लगी टीम की प्रशंसा करते हुए कहा कि सरकारी धन का सही उपयोग किया गया है। उन्होंने विश्वास जताया कि यह भवन राशन वितरण, सरकारी कार्यक्रमों, विवाह और सांस्कृतिक आयोजनों के लिए उपयोगी सिद्ध होंगे।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights