कानपुर देहात। भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के अमरौधा कस्बे में युवक की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार अवैध संबंधों के चलते युवक की गला रेतकर हत्या की गई थी।
बताया गया कि अमरौधा कस्बा निवासी कलीम की 27–28 दिसंबर की रात अज्ञात बदमाशों ने धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी थी। घटना के बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि मृतक की पत्नी के अपने भतीजे के साथ अवैध संबंध थे।
पुलिस क्षेत्राधिकारी भोगनीपुर के अनुसार अपने अवैध संबंधों को बनाए रखने के लिए मृतक की पत्नी और उसके भतीजे ने मिलकर कलीम की धारदार चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस का कहना है कि मामले में अन्य बिंदुओं की भी जांच की जा रही है।








