कोहरे व ठिठुरन से सर्दी-खांसी, बुखार के मरीज बढ़े

By Liberal Media

Published On:

Date:

सिकंदरा (कानपुर देहात)।
कोहरे और बढ़ती ठिठुरन के चलते क्षेत्र में मौसमी बीमारियों का प्रकोप बढ़ने लगा है। रविवार को राजपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में सर्दी-खांसी, जुकाम और बुखार से पीड़ित मरीजों की संख्या अधिक रही।

आरोग्य मेले में कुल 85 मरीजों का उपचार किया गया, जिनमें अधिकांश खांसी-जुकाम, वायरल बुखार, उल्टी व दस्त से पीड़ित थे। चिकित्सक डॉ. हरदीप प्रताप सिंह और डॉ. अनूप द्विवेदी ने मरीजों का परीक्षण कर दवाएं दीं। 30 मरीज सर्दी-खांसी और वायरल बुखार से ग्रसित पाए गए, जबकि 5 मरीजों की जांच कराई गई।

डॉ. अनूप द्विवेदी ने बताया कि ठंड बढ़ने से मौसमी बीमारियों के मरीजों की संख्या सामान्य दिनों की तुलना में बढ़ गई है। दोपहर में आरोग्य मेला पर्वेक्षक डॉ. आई.एच. खान ने पीएचसी पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का निरीक्षण किया।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights