गोला (गोरखपुर)।
अहिल्याबाई होल्कर की त्रिशताब्दी जयंती पर लोक प्रयास सोसाइटी द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय संगोष्ठी में चिल्लूपार विधायक राजेश त्रिपाठी ने कहा कि देश के इतिहासकारों और आज़ादी के बाद के शासकों ने अहिल्याबाई होल्कर के साथ अन्याय किया। यदि उनके व्यक्तित्व और कृतित्व को सही रूप में प्रस्तुत किया गया होता तो आज विश्व उन्हें माता जानकी और देवी दुर्गा जैसी शक्ति के रूप में जानता।
उन्होंने कहा कि छोटे से प्रांत की शासक होते हुए भी अहिल्याबाई ने देशभर में सड़क, नाली, तालाब, बावड़ी, मंदिर और धर्मशालाओं का निर्माण कराया तथा महेश्वर साड़ी और हथियार कारखानों के माध्यम से आत्मनिर्भर भारत की नींव रखी।
विशिष्ट अतिथि प्रीति उमर ने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर ने कठिन परिस्थितियों में भी लोक कल्याणकारी कार्यों से अपनी अलग पहचान बनाई। कार्यक्रम में कई गणमान्य लोगों ने विचार व्यक्त किए।








