प्रयागराज(यूपी)।
प्रदेश की नौकरशाही को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। एक महिला IAS अधिकारी के सरकारी आवास में लंबे समय से हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट संचालित होने का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पुलिस की छापेमारी में मौके से चार युवतियों और पांच युवकों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया, जिससे पूरे प्रशासनिक तंत्र में हड़कंप मच गया।
सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में पुलिस जब आवास के भीतर पहुंची तो हालात देखकर अधिकारी भी सन्न रह गए। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यहां बाहर से लाई गई युवतियों के जरिए देह व्यापार कराया जा रहा था। पकड़े गए युवकों से पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।
सूत्रों के मुताबिक, यह अवैध गतिविधि काफी समय से चल रही थी, लेकिन रसूख और पद के प्रभाव के चलते मामला दबा हुआ था। अब सवाल उठ रहे हैं कि क्या बिना प्रशासनिक संरक्षण के इतना बड़ा रैकेट चल सकता था?
फिलहाल पुलिस ने सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और मामले की गहराई से जांच की जा रही है। शासन स्तर पर भी रिपोर्ट तलब किए जाने की तैयारी है। यदि आरोप सही पाए गए तो संबंधित अधिकारी पर कड़ी कार्रवाई तय मानी जा रही है।
महिला IAS अधिकारी के सरकारी आवास में देह व्यापार का खुलासा, हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़
Published On:
Date:








