रौजा में रेल की मनमानी बेनकाब, रास्ते बंद करने पर डीआरएम को वित्त मंत्री की फटकार

By Liberal Media

Published On:

Date:

शाहजहांपुर। रौजा क्षेत्र में आम जनता के आवागमन के सभी रास्ते बंद किए जाने पर वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना भड़क उठे। निरीक्षण के दौरान डीआरएम संतोषजनक जवाब नहीं दे सके, जबकि जिम्मेदार अधिकारी मौके से नदारद रहे। सुरक्षा के नाम पर गड्ढे खुदवाकर जनता को परेशान करने पर वित्त मंत्री ने कड़ा एतराज जताया और इसे जनविरोधी करार दिया। सख्ती के बाद रेल प्रशासन को गड्ढे भरवाने, मुख्य मार्ग खुला रखने और जनता की भागीदारी से समाधान समिति बनाने का आश्वासन देना पड़ा। इस दौरान सांसद अरुण सागर मौजूद रहे।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights